मार्च 5, 2025 11:17 पूर्वाह्न

printer

सीए इंटर की परीक्षा में रांची सेंटर से टॉपर रहीं सृष्टि कुमारी

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से आयोजित होने वाली सीए इंटर की परीक्षा में रांची सेंटर से सृष्टि कुमारी टॉपर रहीं। रांची परीक्षा केंद्र से कुल 600 में से 460 अंक प्राप्त कर सृष्टि कुमारी ने प्रथम, 408 अंक प्राप्त कर प्रीति अग्रवाल ने द्वितीय, 391 अंक प्राप्त कर प्रतीक कुमार सराफ ने तीसरा, 390 अंक प्राप्त कर आयुष कुमार चौथा और 376 अंक प्राप्त कर निहारिका शर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।