मार्च 4, 2025 8:41 अपराह्न

printer

सीएम रेखा गुप्‍ता ने 5वें वार्षिक ब्रिक्स सीसीआई महिला सशक्तिकरण शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित किया

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने आज राजधानी में आयोजित 5वें वार्षिक ब्रिक्स सीसीआई महिला सशक्तिकरण शिखर सम्मेलन एवं सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने रेखांकित किया कि महिलाओं को अक्‍सर अपनी प्रतिभा और क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत कम मंच प्रदान होते हैं। उन्‍होंने सभा में उपस्थित महिला उद्यमियों को बधाई दी और कहा कि उनकी उपलब्धियां आसान नहीं है।

उन्‍होंने बताया कि महिलाओं को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कुछ को समर्थन मिलता है और कुछ को नहीं। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं हमेशा अपना रास्ता बनाती हैं और अपने रास्ते पर परिवार प्राथमिकता बनी रहती है।