दिसम्बर 17, 2024 10:27 पूर्वाह्न

printer

सीएम धामी ने बागेश्वर में 84 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में 84 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। कांडा महोत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध है।
 
 
 
कांडा महोत्सव को राज्य की अमूल्य धरोहर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महोत्सव ने राज्य की समृद्ध परम्पराओं को संरक्षित करने तथा उन्हें भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में अद्वितीय योगदान देने में प्रमुख भूमिका निभाई है। ये महोत्सव राज्य के छोटे व्यापारियों, कारीगरों और काश्तकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व विक्रय के लिए मंच प्रदान करता है। श्री धामी ने कहा कि एक जिला दो उत्पाद योजना के माध्यम से सरकार ने स्थानीय उत्पादों को देश-दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया है।
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला