मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 14, 2025 3:45 अपराह्न

printer

सीएम, डिप्टी सीएम दिल्ली दौरे पर

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे।तीनों नेता कल दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
 
 
दिल्ली दौरे के दौरान सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की जिला और प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भंग कर रखी है।
 
 
कार्यक्रम के बाद CM सुक्खू कल शाम को दिल्ली से शिमला लौटेंगे। इसके बाद CM का 15 जनवरी से कांगड़ा जिला का शीतकालीन प्रवास भी प्रस्तावित है।