केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीआरपीएफ के कमांडरों ने आज राज्य के विभिन्न तैनाती स्थलों पर हर्ष और उल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान हुए जवानों की शहादत को याद किया।
इधर, रांची के समूह केंद्र सैम्बो में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया और जवानों को विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।