अपराध अनुसंधान विभाग, सीआईडी ने झारखंड सहित 18 राज्यों में ठगी करने वाले साइबर अपराधी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम मकिरेड्डी सुजीत कुमार है। उसके पास से मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ झारखंड सहित 18 राज्यों में साइबर ठगी के 94 मामले दर्ज हैं ।
Site Admin | जुलाई 2, 2024 3:23 अपराह्न
सीआईडी ने झारखंड सहित 18 राज्यों में ठगी करने वाले साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया