जनवरी 28, 2026 7:54 पूर्वाह्न

printer

सीआईएसएफ ‘वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन 2026’ नाम से द्वितीय कोस्टल साइक्लोथॉन आयोजित करेगा

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ ‘वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन 2026’ नाम से द्वितीय कोस्टल साइक्लोथॉन आयोजित करेगा। यह साइकिल रैली आज से अगले महीने की 22 तारीख तक चलेगी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज नई दिल्ली से साइक्लोथॉन को वर्चुअल माध्यम से  हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे आयोजित किया जा रहा है। सीआईएसएफ की दो साइकिलिस्ट टीम एक साथ पूर्व में पश्चिम बंगाल के बखाली और पश्चिम में गुजरात के लखपत किले से अभियान शुरू करेगी। यह यात्रा लगभग 6 हज़ार 500 किलोमीटर की दूरी तय कर केरल के कोच्चि में संपन्न होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला