फ़रवरी 10, 2026 8:19 पूर्वाह्न

printer

सीआईएसएफ राष्ट्रव्यापी ‘वंदे मातरम साइक्लोथॉन 2026’ को हरी झंडी दिखाएगा

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल -सीआईएसएफ आज राष्ट्रव्यापी वंदे मातरम साइक्लोथॉन 2026′ को हरी झंडी दिखाने जा रहा है। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य तटीय समुदायों को मादक पदार्थों की तस्करी, हथियारों की तस्करी और विस्फोटक पदार्थों की आवाजाही जैसे खतरों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, नागरिकों तथा सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है। यह पहल सीआईएसएफ की 27वीं वर्षगांठ और ‘वंदे मातरम’ गीत की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुरू की गई है। इस अभियान के अन्तर्गत 65 सीआईएसएफ साइकिल चालकों का एक दल नौ तटीय राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में यात्रा कर रहा है।

महाराष्ट्र में, साइक्लोथॉन को आज तारापुर सीआईएसएफ इकाई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। राज्य स्तरीय चरण इस महीने की 14 तारीख को रत्नागिरी में समाप्त होगा, जिसके बाद दल गोवा की ओर प्रस्थान करेगा।