अप्रैल 16, 2024 8:34 अपराह्न

printer

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित, जमशेदपुर की स्वाति को मिला 17वां स्थान

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव पहले स्थान पर रहे हैं। वे आईआईटी कानपुर से विद्युत अभियंत्रण में स्नातक हैं। आयोग ने नियुक्ति के लिए कुल एक हजार सोलह उम्मीदवारों के नामों की अनुशंसा की है। यूपीएससी परीक्षा में झारखंड के कई अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की है। जमशेदपुर की स्वाति को जहां 17वां स्थान और रांची की आकांक्षा को 44वां स्थान मिला है, वहीं गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर की पुत्री साक्षी जमुआर ने इस परीक्षा में 89वां स्थान हासिल किया है। सीसीएल दरभंगा हाउस में पदास्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के पुत्र वैभव कुमार को 151वां स्थान मिला है। वहीं देवघर के आदित्य केसरी, रांची की मोनिका पटेल सहित कई अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला