मई 21, 2024 8:22 अपराह्न

printer

सिरपुर के प्राचीन लक्ष्मण मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कराने के लिए एएसआई के संयुक्त महानिदेशक का दौरा

महासमुंद जिले में स्थित सिरपुर के प्राचीन लक्ष्मण मंदिर और आसपास के पुरा अवशेषों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संयुक्त महानिदेशक डॉक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने सिरपुर का दौरा किया।

इस दौरान डॉक्टर मिश्रा की टीम ने क्षेत्र में चल रहे अनुसंधान और दस्तावेजीकरण कार्यों का अवलोकन प्रस्तुत किया।
इसमें पुरातात्विक उत्खनन, ऐतिहासिक अनुसंधान, वास्तुशिल्प अध्ययन,       सांस्कृतिक सर्वेक्षण, मानव विकास, जैव विविधता मूल्यांकन और सामाजिक-आर्थिक मूल्यांकन सहित विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

डॉक्टर मिश्रा सिरपुर साडा के निमंत्रण पर यहां पहुंचे और एक डोजियर की तैयारी के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने सिरपुर में कई प्रमुख पुरातात्विक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया, जिनमें प्रसिद्ध सिरपुर लक्ष्मण मंदिर, गंधेश्वर मंदिर और बौद्ध विहार शामिल हैं।
गौरतलब है कि सिरपुर अपनी समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें छठी शताब्दी ईस्वी पूर्व के पुरातात्विक स्थल हैं। यहां प्राचीन मंदिर, मठ और शिलालेख मौजूद हैं। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला