देशभर में आयोजित रोजागार मेले के अंतर्गत सियालदाह, सिलिगुडी और खडगपुर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले के दौरान विभिन्न मंत्रालयों में नियुक्त नये अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र दिये गये।
कुल 449 नियुक्ति’-पत्र वितरित किये गये। केंद्रीय शिक्षा और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने सियालदाह रोजगार मेले में 215 नवनियुक्त कर्मियो में से 25 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति-पत्र दिये। खडगपुर में 155 और सिलिगुडी में 79 नियुक्ति-पत्र अभ्यर्थियों को दिये गये।