सिमडेगा में चल रही 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के महिला-वर्ग में महाराष्ट्र और कर्नाटक की टीम फाइनल राउंड में पहुंच चुकी है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
वहीं, पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र और उड़ीसा तथा तेलंगाना और कर्नाटक के बीच सेमीफाइनल मुकाबला जारी है।