सिमडेगा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 154 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया है। ये तस्कर ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के रहनेवाले हैं।
इधर हजारीबाग जिले के पेलावल थानाक्षेत्र से पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर उत्तर प्रदेश के राय बरेली के रहनेवाले हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत भेज दिया।
Site Admin | जून 16, 2024 8:15 अपराह्न
सिमडेगा पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह के 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है
