सितम्बर 26, 2023 4:26 अपराह्न | Jharkhand | रांची

printer

सिमडेगा के संत रामशरण दास को कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी

सिमडेगा के पवित्र प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के संत रामशरण दास को कुछ अज्ञात लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। अपराधियों ने संत रामशरण दास को धाम छोड़ देने के लिए कहा है। पुलिस ने धाम पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।