विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज ने लिथुआनिया के उप विदेश मंत्री विद्मंतास वर्बिकास के साथ भारत-लिथुआनिया विदेश मंत्रालय विचार-विमर्श के 10वें दौर की बैठक की सह-अध्यक्षता की। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की और भारत-यूरोपीय संघ संबंधों तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच व्यापार और तकनीकी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया।श्री जॉर्ज ने लिथुआनिया के विदेश मंत्री केस्टुटिस बुड्रीस से भी मुलाकात की।
News On AIR | मार्च 13, 2026 10:26 अपराह्न
सिबी जॉर्ज और विद्मंतास वर्बिकास ने भारत-लिथुआनिया विदेश मंत्रालय विचार-विमर्श के 10वें दौर की सह-अध्यक्षता की