आज सिक्किम का 49वां राज्य दिवस है। आज ही के दिन 1975 में सिक्किम का 22वें राज्य के रूप में भारत में विलय हुआ था। इसके लिए संसद ने संवैधानिक संशोधन किया था। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने इस अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राज्य की 49 वर्षों की लोकतांत्रिक यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी सिक्किम वासियों को बधाई दी है और कहा है कि भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में विलय के बाद सिक्किम ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रखने, लोगों की जीवन शैली की गुणवत्ता बढ़ाने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रौद्योगिकी के विकास पर जोर दिया।
Site Admin | मई 16, 2024 9:34 पूर्वाह्न
सिक्किम स्थापना दिवस: आज ही के दिन 1975 में 22वें राज्य के रूप में सिक्किम का भारत में हुआ था विलय
