सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिये कल होने वाले मतों की गिनती के सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसके लिए गंगतोक, ग्यालसिंग, मंगन, नामची, सोरेंग और पाकयोंग जिला मुख्यालयों में छह मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सुचारू और शांति पूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिये पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही एक महिला उम्मीदवार सहित 14 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का कल फैसला हो जाएगा। सिक्किम में लोकसभा के पहले चरण में 19 अप्रेल को 79 दशमलव नौ शून्य प्रतिशत मतदान हुआ था।
Site Admin | जून 3, 2024 9:13 अपराह्न
सिक्किम में लोकसभा की एकमात्र सीट के लिये कल होने वाले मतों की गिनती के सभी प्रबंध कर लिए गए