मार्च 31, 2024 8:05 अपराह्न

printer

सिक्किम में एकमात्र लोकसभा सीट और राज्य विधानसभा की 32 सीटों पर चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां और चुनाव प्रचार तेज

सिक्किम में एकमात्र लोकसभा सीट और राज्य विधानसभा की 32 सीटों पर चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां और चुनाव प्रचार तेज हो गई हैं। यहां  19 अप्रैल को पहले चरण में  चुनाव होना है।

सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, नवगठित सिटीजन एक्शन पार्टी और कांग्रेस इस चुनावी लड़ाई में मुख्य राजनीतिक दल हैं।