मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 24, 2025 1:33 अपराह्न

printer

सिक्किम में इस वर्ष औसत से 29% कम वर्षा दर्ज की गई

मौसम विभाग ने सिक्किम में हुई वर्षा के बारे में विस्तृत आँकड़े जारी किए हैं, जहां मौसमी वर्षा में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सिक्किम में पहली जून से कल तक 561.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य औसत से 29% कम है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ग्यालशिंग ज़िले में 453.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य 814.5 मिमी से 44% कम है। दूसरी ओर, गंगटोक में 691.6  मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा से 35% कम है।