सिक्किम में आज सागा दावा उत्सव मनाया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष उत्तरी बौद्ध पंचांग के चौथे महीने में 15वें दिन किया जाता है। सागा दावा उत्सव बुद्ध शाक्यमुनि के जन्म, संबोधि और महापरिनिर्वाण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस को तिहरा शुभ अवसर भी कहा जाता है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सागा दावा पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Site Admin | मई 23, 2024 12:29 अपराह्न
सिक्किम में आज मनाया जा रहा है सागा दावा उत्सव, राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने दी शुभकामनाएं