सिक्किम में, प्रेम सिंह तमांग ने 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने श्री तमांग और उनके 11 सदस्यीय मंत्रिपरिषद को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।
आज शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में सोनम लामा, अरुणकुमार उप्रेती, समदुप लेप्चा, भीम हैंग लिंबू, भोजराज राय, जी. टी. ढुंगेल, पूरन कुमार गुरुंग, पिंटसो नामग्याल लेप्चा, नर बहादुर दहल, राजू बासनेट और शेरिंग थेंडुप भूटिया शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेम सिंह तमांग को दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। अपने संदेश में श्री मोदी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि वे सिक्किम की प्रगति के लिए श्री तमांग के साथ काम करने को उत्सुक हैं।