सिक्किम प्रदेश में आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित योग के विशेष आयोजन के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गई है।
इस अवसर को मनाने के लिए, आयुष डॉक्टरों और योग प्रशिक्षकों ने सिक्किम में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और योग सत्रों सहित कई सार्थक गतिविधियों का नेतृत्व किया। ये गतिविधियाँ पर्यावरणीय स्थिरता और समग्र स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गईं। ये सभी गतिविधियां हरित योग की भावना के अनुरूप हैं।
इस राज्यव्यापी पहल ने सिक्किम में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की आधिकारिक शुरुआत की, जिसने समुदायों को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।