मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 29, 2024 6:11 अपराह्न

printer

सिक्किम को हॉर्नबिल त्‍योहार 2024 के लिए भागीदार राज्य किया गया घोषित

सिक्किम को हॉर्नबिल त्‍योहार 2024 के लिए भागीदार राज्य घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग ने आज सुबह गंगटोक से सिक्किम के प्रतिनिधिमंडल को नागालैंड के लिए औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हॉर्नबिल त्‍योहार एक वार्षिक आयोजन है। इसका उद्देश्य नागा जनजातियों की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को पुनर्जीवित करना है।