सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सिक्किम का 50वां स्थापना दिवस भी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे तथा डिजीटल कनेक्टिीविटी में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि राज्य विकास के पथ पर आगे बढता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि प्रगति की यात्रा में कोई भी पीछे न छूटने पाए।
इस अवसर पर राज्यपाल ने पुलिस पदक तथा विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए। उन्होंने परेड की सलामी भी ली। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे खुरकी नृत्य और कथक, बम्बू नृत्य भी पेश किए गए।
Site Admin | जनवरी 26, 2025 9:03 अपराह्न
सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया