अक्टूबर 11, 2025 7:42 अपराह्न

printer

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने बरदांग में 70 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आज सिक्किम के बरदांग स्थित सिक्किम प्रेरणा स्थल पर 70 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का उद्घाटन किया। इस विशाल राष्ट्रीय ध्वज को भारतीय सेना, पर्यटन विभाग और सिक्किम सरकार के सहयोग से स्थापित किया गया है। सिक्किम प्रेरणा स्थल परिसर में प्रमुखता से स्थापित यह विशाल राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्र की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। आज सिक्किम प्रेरणा स्थल की पहली वर्षगांठ भी है।

 सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना में शामिल भारतीय सेना और अन्य हितधारकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रेरणा स्थल उन वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र की सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि समारोह में भी भाग लिया और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।