सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ हुई कथित नस्लीय भेदभाव की हालिया घटना की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गोले ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर देश का अभिन्न अंग है और प्रत्येक नागरिक गरिमा, समानता और सम्मान का हकदार है। मुख्यमंत्री ने सभी से एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया जो समझ, गरिमा और आपसी सम्मान पर आधारित हो।
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 12:43 अपराह्न
सिक्किम के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अरुणाचल प्रदेश की महिलाओं के साथ कथित नस्लीय भेदभाव की कड़ी निंदा की