जून 10, 2024 6:40 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम: आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम सिंह तमांग आज सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4 बजे गंगटोक के पलजोर स्टेडियम में होगा। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य श्री तमांग और उनकी मंत्रिपरिषद को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। श्री तमांग दूसरी बार मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने विधानसभा में 32 में से 31 सीटें जीती हैं। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को केवल एक सीट मिली है। फ्रंट के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए।

शपथ ग्रहण समारोह के कारण गंगटोक नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।