मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 20, 2024 2:00 अपराह्न

printer

सिकंदराबाद में प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया राष्ट्रपति ध्‍वज से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज एक औपचारिक समारोह में सिकंदराबाद में प्रतिष्ठित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) को राष्ट्रपति ध्‍वज से सम्मानित किया। राष्ट्रपति का ध्‍वज किसी भी संस्थान की व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

 

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता और रणनीतिक साझेदारी न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करेगी बल्कि इसकी रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को भी मजबूत करेगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने रक्षा उद्योग में स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मेक इन इंडिया, व्यापार करने में आसानी और रक्षा उद्योग गलियारों के विकास जैसी पहलें की हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि स्वदेशीकरण के लिए कई रक्षा उत्‍पादों की पहचान की गई है जिनका घरेलू विनिर्माण किया जाएगा। इन उत्‍पादों का आयात नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अब भारत में तकनीकी रूप से उन्नत उपकरणों का निर्माण करके आत्मनिर्भरता का एक नया चरण शुरू करने का समय आ गया है। राष्ट्रपति ने सशस्त्र सेवाओं से आत्मनिर्भरता हासिल करने और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान देने को कहा।

 

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु ने कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट पर एक विशेष डाक कवर जारी किया है। इस अवसर पर तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने ‘पर्ल्स ऑफ एंशिएंट इंडियन विजडम’ नामक पुस्तक का अनावरण किया।