जुलाई 18, 2025 1:25 अपराह्न

printer

सिंगापुर में 32वें सिंगापुर-भारत नौसेना संयुक्‍त अभ्‍यास-सिम्‍बैस में हिस्‍सा लेगी भारतीय नौसेना

भारतीय नौसेना, इस महीने के अंत में सिंगापुर में 32वें सिंगापुर-भारत नौसेना संयुक्‍त अभ्‍यास-सिम्‍बैस में हिस्‍सा लेगी। पहले इस वार्षिक नौसेना अभ्‍यास को लॉयन किंग के नाम से जाना जाता था।

   

सिंगापुर में भारत के उच्‍चायुक्‍त शिल्‍पाक अम्‍बुले ने इसे भारत के लिए  अब तक का सबसे लम्‍बा निरन्‍तर चलने वाला नौसेन्‍य अभ्‍यास बताया है। उन्‍होंने कहा कि यह अभ्‍यास भारत के सागर दृष्टिकोण और एक्‍ट ईस्‍ट नीति के अनुरूप है। यह क्षेत्रीय सहयोग और समुद्री सुरक्षा पर केन्द्रित है।