भारत का 77 वां गणतंत्र दिवस सिंगापुर में भी उत्साह से मनाया गया। भारतीय उच्चायुक्त डॉक्टर शिल्पाक एम्बुले ने समारोह का नेतृत्व किया। बडी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग आयोजन में शामिल हुए।
सिंगापुर में भारतीय स्कूलो के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सारंग हेलिकॉप्टर दस्ते के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। यह दस्ता अगले सप्ताह सिंगापुर एयर शो में भाग लेगा।