नवम्बर 24, 2025 6:46 अपराह्न

printer

साहित स्टूडियो की कोंकणी लघु फिल्म घर फिल्मोत्सव के गोवा खंड में की गई प्रदर्शित

 

साहित स्टूडियो द्वारा निर्मित कोंकणी लघु फिल्म घर आज फिल्‍मोत्‍सव के गोवा खंड में प्रदर्शित की गई। “घर” इस ​​विचार को दर्शाती है कि कोई घर चार दीवारों से कही अधिक जीवन, भावनाओं और मानवीय संबंधों से भरा एक स्थान होता है। यह फिल्म सड़क दुर्घटना में किसी सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार के जीवन में आने वाले बदलावों को संवेदनशीलता से दर्शाती है।

 

    फिल्म में रवि किशोर और रोहित खांडेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जिसका निर्देशन किशोर अर्जुन कर रहे हैं। बाल कलाकार शार्दुल बोरकर और विकास कासलीवाल ने भी उल्लेखनीय अभिनय किया है।

 

    पूरी तरह से गोवा में फिल्माई गई यह फिल्‍म्, फिल्‍मोत्‍सव के पिछले संस्करणों में साहित स्टूडियो द्वारा प्रदर्शित की गई पाँच फिल्मों का अनुसरण करती है।