फ़रवरी 8, 2025 7:32 अपराह्न

printer

साहित्य अकादेमी द्वारा आज नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में कार्यक्रम आयोजित किया गया

साहित्य अकादेमी द्वारा आज नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में  कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रणजय सरकार (अंग्रेज़ी), निकिता नैथानी (हिंदी), स्वाती शाकंभरी (मैथिली) और संदीप शर्मा (पंजाबी) ने कविता-पाठ किया। सबसे पहले मैथिली कवियत्री स्वाति शाकंभरी ने कुंभ बहुत दिनों बाद अपने गांव जाने में महसूस किए बदलाव और एक बच्चे की सुंदर दुनिया को प्रस्तुत किया। संदीप शर्मा ने कहा कि वे अपनी कविता में चुप्पी को साझा करते हैं। इसी मनोदशा को चित्रित करती चार कविताएं उन्होंने प्रस्तुत कीं। वहीं, निकिता नैथानी ने अपनी हिंदी कविताएं प्रस्तुत कीं। उनकी कविताएं पहाड़ की स्त्री के संघर्षों और उनकी जिजीविषा पर केंद्रित थीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला