जून 11, 2025 1:37 अपराह्न

printer

सार्स-सीओवी-2 का एक प्रोटीन प्रतिरक्षा प्रणाली की स्वस्थ कोशिकाओं पर गलती से हमला करने का कारण बन सकता है: शोध

 
 
इस्राइल के शोधकर्ताओं ने पाया है कि सार्स-सीओवी-2 वायरस का एक प्रोटीन प्रतिरक्षा प्रणाली की स्वस्थ कोशिकाओं पर गलती से हमला करने का कारण बन सकता है।
 
यरूशलेम के हिब्रू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया कि वायरस का न्यूक्लियोकैप्सिड प्रोटीन जो आमतौर पर संक्रमित कोशिकाओं के अंदर वायरस के आनुवंशिक पदार्थ को पैकेज करने में मदद करता है, आस-पास की असंक्रमित कोशिकाओं में फैल सकता है। 
 
इस बीच, NB.1.8.1 के रूप में पहचाना गया नया कोविड-19 वैरिएंट दुनिया के कई हिस्सों में तेज़ी से फैल रहा है, जिससे नई चिंताएँ पैदा हो रही हैं। ओमिक्रॉन परिवार से संबंधित यह वैरिएंट पहली बार इस वर्ष जनवरी में पाया गया था और तब से यह भारत, अमरीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, चीन, मालदीव और मिस्र सहित कई देशों में पहुँच चुका है।