फ़रवरी 16, 2026 10:36 अपराह्न

printer

सामाजिक सद्भाव और भाईचारे पर प्रधानमंत्री मोदी, मुफ्ती-ए-आज़म के बीच चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में भारत के मुफ्ती-ए-आज़म शेख अबू बकर अहमद से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, भाईचारा बढ़ाने और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुफ्ती-ए-आज़म के प्रयासों की सराहना की।