महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग के 64वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों का केंद्र बिंदु है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अधिकार आधारित, समावेशी और जन-केंद्रित विकास के दृष्टिकोण पर बल दिया। उन्होंने सत्र में 80 करोड़ से अधिक लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा और 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा सहित प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पहलों की रूपरेखा प्रस्तुत की।