मई 19, 2024 12:41 अपराह्न

printer

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन का पुरुष डबल्स बैडमिंटन खिताब जीता

बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन का पुरुष डबल्स खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चीन के चेन बो यांग और लियू यी को 21-15, 21-15 से हराया। इस जोड़ी ने कल सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे के थांग काई वेई और लू मिंग चे पर जीत दर्ज की थी। सात्विक और चिराग ने 2019 में अपनी पहली सुपर सीरीज का खिताब इसी प्रतियोगिता में जीता था।