मई 11, 2024 12:46 अपराह्न

printer

सातवें और अंतिम चरण में गोड्डा और दुमका लोकसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

सातवें और अंतिम चरण में गोड्डा और दुमका लोकसभा के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गयी है। इसी के साथ नामांकन भी गोड्डा और दुमका में शुरू हो गया है। नामांकन 14 मई तक, स्क्रूटनी ऑफ नोमिनेशन 15 मई, नाम वापसी की अंतिम तारीख 17 मई तय है। उपायुक्त विशाल सागर ने बताया कि लोकसभा चुनाव में देवघर जिले में लगभग 11 लाख 15 हजार 116 वोटर हैं, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है।