जिला चम्बा की पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले साच पास दर्रे को शनिवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। 14500 फीट ऊँचे दर्रे से बर्फ हटा कर मशीनरी को किया आर पार। सोमवार से इस मार्ग पर छोटी गाड़िया दौड़ेगी। यह साच दर्रा भारी बर्फबारी के चलते करीब 6 माह बंद रहता है।
दो माह की कड़ी मेहनत से लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और कनिष्ट अभियंता के नेतृत्व में 24 कर्मचारियों ने मशीनरी व ऑपरेटरो की मदद से साच पास को बहाल किया।
लोक निर्माण विभाग पांगी मण्डल के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल को किलाड़ बैरागढ़ मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया था और आज आठ जून को छोटी गाड़ियों को दर्रे के आरपार किया। गत वर्ष इसे 3 जुलाई को खोला गया था और इस बार 25 दिन पहले लोगों को साच पास दर्रे को बहाल किया गया। किलाड़ वाया साच पास में करीब 67 किलोमीटर सड़क से बर्फ हटा कर सड़क को बहाल किया गया। इस बीच 17-18 छोटे बड़े गलेशियर को काटना पड़ा।
Site Admin | जून 8, 2024 7:40 अपराह्न
साच पास दर्रे को शनिवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया
