अक्टूबर 23, 2025 7:18 अपराह्न

printer

साक्षरता, शिक्षा और ज्ञान की शक्ति ने केरल को मानव विकास के कई मापदंडों पर अग्रणी राज्यों में शामिल किया है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि साक्षरता, शिक्षा और ज्ञान की शक्ति ने केरल को मानव विकास के कई मापदंडों पर अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। राष्ट्रपति ने आज केरल के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबली समारोह को सम्‍बोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि इस सदी को ज्ञान की सदी कहा जाता है क्योंकि ज्ञान समाज को आगे ले जाता है और उसे आत्मनिर्भर बनाता है। श्रीमती मुर्मु ने पूर्व राष्‍ट्रपति के. आर. नारायणन की साधारण शुरुआत से लेकर देश के सर्वोच्च पद तक की यात्रा को भी याद किया। इनका जन्म कॉलेज से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में हुआ था।

 

 

राष्ट्रपति ने कहा कि कॉलेज नैतिक दिशा-निर्देशों के साथ बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ावा देता रहा है। इस अवसर पर केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेरकर, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और केरल के मंत्री वी एन वसावन ने भी अपने विचार रखे।