मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जनवरी 13, 2025 1:11 अपराह्न

printer

साओ टोमे और प्रिंसिपे की प्रधानमंत्री इल्जा अमादो वाज को उनके पद से बर्खास्त किया गया

साओ टोमे और प्रिंसिपे की प्रधानमंत्री इल्जा अमादो वाज को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राष्ट्रपति कार्लोस विला नोवा के समक्ष उनकी प्रस्तावित कैबिनेट सूची प्रस्तुत किए जाने से पहले ही सार्वजनिक किए जाने के बाद राष्ट्रपति के आदेशानुसार उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

 

पूर्व न्याय मंत्री अमादो वाज को 6 जनवरी को पैट्रिस ट्रोवोडा की सरकार को राष्ट्रपति द्वारा भंग किए जाने के बाद 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। आदेश के अनुसार, उन्हें 11 जनवरी तक अपनी प्रस्तावित सरकार संरचना और कैबिनेट सूची प्रस्तुत करनी थी।

 

हालांकि, सत्तारूढ़ इंडिपेंडेंट डेमोक्रेटिक एक्शन पार्टी ने राष्ट्रपति को आधिकारिक रूप से सूचित किए जाने से पहले ही सूची को उसी दिन सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। अपने त्यागपत्र में अमादो वाज ने सूची के समय से पहले जारी किए जाने को स्वीकार किया, जिसके कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।