साइबर अपराध को रोकने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पौड़ी पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए इन अपराधों से बचने की सलाह दी।
सीओ सदर अनुज कुमार ने पौड़ी के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए साइबर अपराधों से सतर्क रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। श्री कुमार ने बताया कि अपराधी पुलिस अधिकारी, बैंक मैनेजर बनकर या लॉटरी का लालच देकर लोगों को ठग रहे हैं। उन्होंने साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।