दिसम्बर 21, 2024 4:33 अपराह्न

printer

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे राज्यव्यापी अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने जामताड़ा जिले के कर्माटांड और नारायणपुर थाना क्षेत्र से छह शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारिब ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गयी हैं।