साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में देवघर पुलिस को भी एक और सफलता मिली है। पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले दो साइबर अपराधियों को कुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी बैंक अधिकारी बनकर लोगों से ठगी किया करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड और एटीएम बरामद किया है।
Site Admin | अप्रैल 15, 2024 7:57 अपराह्न