भारत और इटली साइबरस्पेस को सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। कल नई दिल्ली में पहली साइबर वार्ता में, दोनों देशों ने बढ़ते साइबर खतरे और राष्ट्रीय साइबर कार्यनीति पर विचार साझा किये। दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण पहल के लिए सूचना तंत्र की सुरक्षा पर भी चर्चा की। भारत और इटली ने विशेषकर संयुक्त राष्ट्र में साइबर के क्षेत्र में हाल के घटनाक्रम के मद्देनजर मिलकर काम करने पर विचार-विमर्श किया।
Site Admin | अक्टूबर 26, 2024 7:14 पूर्वाह्न
साइबरस्पेस को सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए भारत और इटली
