नवम्बर 27, 2025 8:00 पूर्वाह्न

printer

साइप्रस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

साइप्रस के प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष एनीटा डेमेट्रियू के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कल राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत, साइप्रस के साथ साझा रणनीतिक विज़न और आपसी सम्मान पर आधारित साझेदारी को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, दोनों देशों के बीच राजनीतिक संपर्क, आर्थिक सहयोग, रक्षा साझेदारी और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत-साइप्रस आर्थिक संबंधों में विस्तार की व्‍यापक संभावनाएं हैं। राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और राष्ट्रमंडल सहित बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देशों के बीच नजदीकी सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने उम्मीद व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि साइप्रस के संसदीय प्रतिनिधिमंडल को इस यात्रा के दौरान भारतीय लोकतंत्र और संसदीय कामकाज के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकेगी। राष्‍ट्रपति ने भरोसा जताया कि इस तरह के संसदीय आदान-प्रदान से भारत और साइप्रस के बीच दोस्ताना संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला