साइप्रस के विदेश मंत्री कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस तीन दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुँचेंगे। वे विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे और सप्रू हाउस में एक व्याख्यान देंगे।
यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस वर्ष जून में साइप्रस यात्रा के बाद हो रही है, जिसके दौरान दोनों देशों ने एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया गया था। इसमें गहन रणनीतिक सहयोग और मज़बूत यूरोपीय संघ-भारत संबंधों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी। दोनों देशों ने 2025 के अंत तक यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया है। साइप्रस के 2026 में यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता ग्रहण करने से पहले यह समझौता पूरा करने का लक्ष्य है।