सितम्बर 15, 2023 9:32 अपराह्न | झारखंड रांची संजय सेठ

printer

सांसद संजय सेठ ने मौजूदा राज्य सरकार पर धार्मिक न्यास बोर्ड का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया

सांसद संजय सेठ ने मौजूदा राज्य सरकार पर धार्मिक न्यास बोर्ड का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है। वे आज रांची में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजनीतिक फायदे के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड का दुरुपयोग कर रही है। यह सनातन संस्कृति के लिए खतरे का संकेत है।