कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स – कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा दिल्ली से चाँदनी चौक के सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने आज दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस कार्यक्रम में श्री खंडेलवाल ने कहा कि यद्यपि शास्त्र सम्मत दीपावली मनाने का निर्णय धर्माचार्यों द्वारा किया जाना चाहिए, किंतु देश भर के व्यापारियों में बने भ्रम को दूर करने की दिशा में कैट ने अपनी वेद एवं ज्योतिष कमेटी के संयोजक और उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आचार्य दुर्गेश तारे से इस विषय पर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया, ताकि देशभर के व्यापारियों को सही सलाह दी जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग पूरे उत्साह के साथ इस बार स्वदेशी बेचो, स्वदेशी खरीदो अभियान को और आगे बढ़ा रहे हैं।
Site Admin | अक्टूबर 13, 2025 8:03 अपराह्न
सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की