सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने सांख्यिकी में सुखात्मे राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। इसके अंतर्गत उत्तम शोध कार्य और आधिकारिक सांख्यिकी की व्यवस्था में सुधार में योगदान के लिए व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। नामांकन 31 जनवरी तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर भेजे जा सकते हैं।
यह पुरस्कार हर दूसरे वर्ष सांख्यिकी में आजीवन योगदान और उपलब्धियों के लिए 45 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रख्यात भारतीय सांख्यिकीविदों को दिया जाता है।