जनवरी 2, 2026 7:24 अपराह्न

printer

सांख्यिकी मंत्रालय ने पहली बार ‘अपने सर्वेक्षण को जानें’ सुगम मार्गदर्शिका जारी की

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने उपयोगकर्ताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने और सर्वेक्षण प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल बनाने के लिए पहली बार एक सुगम मार्गदर्शिका जारी की है। यह मार्गदर्शिका केंद्र और राज्य सरकारों के मंत्रालयों और विभागों, नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, उद्योग हितधारकों और लोगों सहित उपयोगकर्ताओं के व्यापक वर्ग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाई गई है।

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा प्रकाशित ‘अपने सर्वेक्षण को जानें’ दस्तावेज़, अधिक सूचित, जागरूक और सक्रिय डेटा उपयोगकर्ता समुदाय तैयार करने के लिये विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दस्तावेज़ में सर्वेक्षण के उत्तरदाताओं के लिए एक समर्पित अनुभाग भी शामिल है। इसमें क्षेत्र सर्वेक्षण के दौरान उत्पन्न होने वाले सामान्य प्रश्नों, चिंताओं और शंकाओं का समाधान किया गया है। यह दस्तावेज़ एक व्यापक और उपयोगकर्ता-अनुकूल मार्गदर्शिका के रूप में विकसित किया गया है ताकि असंगठित क्षेत्र के उद्यमों के वार्षिक सर्वेक्षण के उपयोगकर्ता मार्गदर्शिका को बेहतर ढंग से समझा जा सके।